Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : भारत अब भी कृषि प्रधान देश : डीसी

Sahibganj : संयुक्त कृषि भवन परिसर में मंगलवार को ज़िला स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी सह रबी कार्यशाला 2023 का आयोजन किया गया. डीसी राम निवास यादव व डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी, डीडीसी, डीडीएम नाबार्ड समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया. [caption id="attachment_536245" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KRISHI-MELA-DC-ABHIWADAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> पौधा देकर डीसी का स्वागत करते जिला कृषि पदाधिकारी[/caption] डीडीसी ने कहा कि पूर्व में खरीफ़ फ़सल की खेती अच्छी नहीं हुई, परंतु रबी फ़सल की खेती अच्छी हो और इसका सीधा लाभ किसानों को मिले यही हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना चलाई जा रही है. जिसके अंतर्गत 1 एकड़ भूमि में 115 पौधे लगाने की सरकार की योजना है. जिसमें अमरुद नींबू आदि का पौधा सरकार की तरफ से लगाया जाता है. खाद, पौधारोपण करना, दवा इत्यादि खर्चों का वहन भी सरकार करती है. [caption id="attachment_536247" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KRISHI-MELA-ATITHI-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> कृषि मेला में मौजूद विभिन्न पदाधिकारी व किसान[/caption] डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि भारत की जीडीपी में कृषि का योगदान 30 प्रतिशत है और लगभग 70 फीसद आबादी इस 30 प्रतिशत जीडीपी की हिस्सेदारी के लिए कार्य करती है. जो परिलक्षित करता है कि भारत अभी भी कृषि प्रधान देश बना हुआ है. कार्यक्रम के पश्चात डीसी ने किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया. जहां जिले भर के किसानों ने खेती की प्रगति व उन्नत तकनीक आधार पर उपजाए फसलों की प्रदर्शनी लगाई. कार्यक्रम में डीसी राम निवास यादव के अलावा जिला उद्यान पदाधिकारी अनितेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड, कृषि विभाग के अन्य कर्मी, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-health-workers-burnt-effigy-of-cm/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : स्वास्थ्य सहियाओं ने फूंका सीएम का पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही