Search

 
 
 

साहिबगंज : इंडिया के घटक दलों ने मणिपुर हिंसा के खिलाफ दिया धरना

 
केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया आरोप, मणिपुर सीएम का मांगा इस्तीफा
Sahibganj : केन्द्र सरकार की विपक्षी इंडिया के घटक दलों ने 1 अगस्त को स्टेशन चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. मंच संचालन कांग्रेस के बरकत तुल्ला खान व झामुमो के शाहजहां अंसारी ने किया. यह आंदोनल मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ किया गया. मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद, आप, जदयू व कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुटान देखा गया. मौके पर सभी दलों के वक्ताओं ने भाजपा, केंद्र सरकार व मणिपुर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकातुल्लाह खान ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी का चुप्पी साध लेना अचंभित और परेशान करता है. झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने कहा कि मोदी ने मणिपुर कि जनता को भंवर में छोड़ दिया है. झामुमो के वरिष्ठ नेता नजरुल इस्लाम ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. राजमहल पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारत जलाओ पार्टी है.

उपायुक्त को सौंपा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन

इसी क्रम में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम का मांग पत्र सौंपा. आंदोलन में रवि रंजन, देवीलाल मुर्मू, भोलानाथ महतो, अश्वनी आनंद,  सुनील सिन्हा, आदित्य यादव,  अजय यादव, एकलाख नदीम, परवेज आलम, अनंतलाल भगत, ऐनुल अंसारी, सद्दाम हुसैन, मो बदरुद्दीन, मो नसीम, नयन सरकार,  मो किताबुद्दीन, सुरेश टुडू,, उषा टुडू, बारीक़ शेख, चरण हांसदा, राजाराम मरांडी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717652&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज के नए सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही