Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : महंगाई और बेरोजगारी ने बिगाड़े काम, ज्वेलरी बाज़ार कर रहा त्राहिमाम

Advertisement
Advertisement
Subodh Singh Sahibganj : साहिबगंज ज़िले का बाज़ार और पूरी अर्थव्यवस्था महंगाई से कराह रही है. महंगाई के साथ बेरोज़गारी की मार जले पर नमक साबित हो रहा है. जिले का सर्राफ़ा कारोबार बुरी तरह महंगाई के ज़द में है. स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोग बाज़ार की पतली हालत देखकर परेशान हैं. महंगाई के कारण जिले में ज्वैलरी कारोबार सिमटता जा रहा है. कोरोना के बाद महंगाई की चाबूक से लहूलुहान स्वर्ण व्यवसाय त्राहिमाम कर रहा है. मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए सोने चांदी के आभूषण खरीदना सपने जैसा हो गया है. [caption id="attachment_399239" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/sahib-uday-ranjan-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> उदय कुमार रंजन, स्वर्ण व्यवसायी[/caption] साहिबगंज शहर के सकरोगढ़ में चैत्तीदुर्गा मंदिर के पास स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक उदय कुमार रंजन ने बताया कि पिछले दो सालों में कारोबार आधा 50 फ़ीसदी से भी कम हो गया है. दुकान पर दो साल पहले कई कारीगर काम करते थे. अब एक कारीगर से ही काम हो जाता है. आटा, चावल, दू, तेल, बच्चों की पढ़ाई सहित रोज़मर्रा की तमाम ज़रूरतों के लिए लोगों के पास पैसे कम पड़ रहे हैं. तो आभूषण की खरीदारी कैसे करेंगे. [caption id="attachment_399240" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/sahib-ravi-gupta-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> रवि कुमार गुप्ता, स्वर्ण व्यवसायी[/caption] कॉलेज रोड स्थित मॉडर्न ज्वेलर्स के मालिक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि पुराना कारोबार है. इसलिए किसी तरह गुज़ारा हो रहा है. महीने में कुछ दिन एक भी ग्राहक नहीं आता. रवि गुप्ता ने कहा कि लोग गहना बनाना चाहते हैं. लेकिन महंगाई के कारण आय कम और खर्च अधिक हो गया है. सारे चीजों पर जीएसटी लग जाने से महंगाई और बढ़ रही है. चौक बाज़ार स्थित आरके ज्वेलर्स के मालिक राजेश कुमार दीवान ने बताया कि गहनों का कारोबार बुरे दौर से गुज़र रहा है. विवाह और त्योहार जैसे सीजन में अच्छी बिक्री होती थी लेकिन बीते एक साल से सीजन में भी बाज़ार की रौनक फ़ीकी ही रह रही है. राजेश दीवान ने कहा कि बाज़ार सिकुड़ने के कारण कई लोगों ने दुकानें बंद कर दूसरे कारोबार से जुड़ गये. यह">https://lagatar.in/sahibganj-deo-held-review-meeting-of-kasturba-gandhi-residential-school/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीइओ ने की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही