Search

 
 
 

साहिबगंज : नाबार्ड की कार्यशाला में लैंपस-पैक्स अध्यक्षों व सचिव को दी गई जानकारी

 
Barharwa (Sahibganj) : बड़हरवा के बोहरा गेस्ट हाउस में बुधवार को नाबार्ड ने जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में साहिबगंज जिले के सभी लैंपस व पैक्स के अध्यक्ष और सचिव शरीक हुए. नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रमोद कुमार व बरहड़वा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार ने अध्यक्ष व सचिव को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही लैंपस व पैक्स की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया. गोदाम बनाने, बीज वितरण, जन औषधि केंद्र, कृषक समृद्धि केंद्र, खाद, बीज, कीटनाशक वितरण के बारे में भी बताया. उन्होंने अध्यक्ष व सचिव से कहा कि लैंपस के सभी सदस्यों का आधार अपलोड कर ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें. कुछ सदस्यों ने बताया कि विभाग से मिला कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है. इस पर नाबार्ड के एजीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि उक्त कंप्यूटर 5 साल के वारंटी पर मुहैया कराया गया है. यदि कुछ खराबी है, लौटाकर दूसरा कंप्यूटर प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर लैंपस के प्रबंध सचिव स्वाधीन मंडल, निमाई टुडू, रामचंद्र मंडल, अंशुमन दास, लवंग कुमार साह, शिबू सोरेन, मंसूर रहमान, सफीकुल आलम, अख्तर आलम, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-tejashwis-counter-attack-on-nitish-kumar-i-made-him-chief-minister-twice-called-him-a-tired-cm/">बिहार

: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर जवाबी हमला, मैंने दो बार मुख्यमंत्री बनाया, थका हुआ सीएम करार दिया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही