Search

 
 
 

साहिबगंज : ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे के सुरक्षित निपटान की पहल

 
डीडीसी ने जलसहिया और मुखिया के बीच बांटा ठेला गाड़ी रिक्शा
Sahibganj : नमामि गंगे क्षेत्र में आने वाले गांवों में ग्राम स्तर पर जैविक एवं अजैविक कचरे के निपटान के लिए विकास भवन स्थित परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण साहिबगंज के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ने जलसहिया और मुखिया के बीच ठेला गाड़ी रिक्शा का वितरण किया. उन्होंने बताया कि इसके अंर्तगत घर-घर जाकर कचरा का संग्रहण किया जाएगा. जिसे पंचायत स्तर पर निर्मित ठोस कचरा संग्रहण केंद्र में रखा जाएगा. इसके बाद कचरे के अंतिम निस्तारण की प्रक्रिया की जाएगी. कचरा संग्रहण प्रक्रिया की जिम्मेवारी ग्राम जल स्वच्छता समिति की होगी. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोबिंद कक्ष्यप, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आशीष कुमार यादव, जीनत परवीन, राहुल कुमार, राजेश कुमार, वसीम आलम एवं अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahebganj-mla-anant-ojha-inspected-womens-college/">यह

भी पढ़ें : साहेबगंज : विधायक अनंत ओझा ने महिला कॉलेज का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही