Sahibganj : राजमहल प्रखंड के राजमहल थाना अंतर्गत पश्चिमी जामनगर गांव के पास 24 फरवरी की दोपहर मिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक मासूम का नाम मानसिंगा गांव निवासी हसनैन है. ठोकर लगने से मासूम की मां तशरीफा बीबी भी बुरी तरह घायल हो गई. उसका इलाज राजमहल अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. तशरीफा बीबी अपने भाई दाऊद के साथ मासूम को डॉक्टर से दिखाने बाइक से उधवा प्रखंड जा रही थी. इसी दरम्यान ट्रैक्टर के ठोकर से मासूम की मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की खबर पाकर राजमहल थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर सड़क खाली कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=563759&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियार समेत चार गिरफ्तार [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियार समेत चार गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment