Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड में मनरेगा में फर्जी निकासी के मामले में जांच आदेश

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बोरियो प्रखंड में मनरेगा में फर्जी निकासी का मामला तूल पकड़ने के बाद अब जाच का आदेश ज़ारी हो गया है. बोरियो प्रखण्ड के ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव प्रमोद कुमार ने 4 अगस्त को जांच का आदेश ज़ारी किया. प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं में बिना कार्य किए फर्जी निकासी की शिकायतें सामने आई थी. जिसके बाद विभाग हरकत में आया है. अवर सचिव प्रमोद कुमार ने उप प्रमुख कैलाश प्रसाद के लिखित शिकायत पर जांच का निर्देश दिया. ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव ने इस बाबत सामाजिक अंकेक्षण इकाई रांची के सोशल ऑडिट स्पेशिलिस्ट (एमआईएस) शिव कुमार सिंह को भी पत्र लिखा है. कार्य किये बिना निकासी का आरोप पत्र में बोरियो के उप प्रमुख कैलाश प्रसाद के शिकायत को आधार बनाया गया. जहां मनरेगा अन्तर्गत संचालित तीन तालाब निर्माण, एक आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण और दो मेड़बंदी की योजना में बिना कार्य किए लाखों रूपये की फर्जी निकासी का आरोप योजना से जुड़े रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, बीपीओ सहित अन्य कर्मचारियों पर लगाया. अवर सचिव ने मामले की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट सहित विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. मनरेगा आयुक्त को भी इसकी सूचना दी गई. यह">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-complain-to-bdo-about-pds-dealer-in-taljhari/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : तालझारी में ग्रामीणों ने बीडीओ से की पीडीएस डीलर की शिकायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही