Search

साहिबगंज : विचारधारा से प्रेरित होकर ही हमसब भाजपा से जुड़े हैं: विधायक

Sahibganj : राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा नगर भवन में 09 जून को भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ. विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने की विचारधारा में विश्वास रखते थे. उनके विचारधारा से प्रेरित होकर ही हमसब पार्टी से जुड़े हैं. अमिता रक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करें. लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के बारे में बताएं. भाजपा की ओर से क्षेत्र में किए गए कार्यों से अवगत कराकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में सहयोग का आग्रह करें. जिलाध्यक्ष रामदरस यादव ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है. मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय मंडल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलखु सोरेन, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, धर्मेंद्र कुमार, उज्जवल मंडल, रामानंद साह, देवदास पाल, कार्तिक शाह, संजीव दे आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662587&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : दो वर्षीय बालक की एसिड पीने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp