Search

 
 
 

साहिबगंज : जिला गंगा समिति की बैठक में हर घर में डस्टबिन वितरण का निर्देश

 
Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में 9 सितंबर को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में साहिबगंज शहर में साफ सफाई की समीक्षा करते हुए बताया गया कि नगर क्षेत्र में हर घर को 2-2 डस्टबिन दिया जाना है. उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर ही सभी घरों में डस्टबिन वितरण करने का निर्देश दिया. बताया गया कि नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत बिजली घाट पर प्रत्येक मंगलवार को गंगा महाआरती का आयोजन किया जाना है. उपायुक्त ने जिला गंगा समिति को गंगा आरती का लाइव प्रसारण स्टेशन पर एलईडी वैन के माध्यम से दिखाने का निर्देश दिया. बैठक में प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारी को समय-समय पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द डंपिंग यार्ड में बाउंड्री कराने को कहा गया. बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज सदर राहुल जी आनंद जी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, जिला गंगा समिति के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, गंगा नहर पंप के अभियंता गण, सिटी मैनेजर सदर साहिबगंज व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-motorcycle-stolen-from-barharwa-masjid-chowk/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहरवा मस्जिद चौक से मोटरसाइकिल चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही