Search

 
 
 

साहिबगंज : पीएम उन्नयन योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश

 
Sahibganj : साहिबगंज प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर मंगलवार को बैठक सह कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें ऋण के आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, डीआरपी, उद्यमी व समन्यवयक मौजूद थे. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने योजना से संबंधित ऋण के लिए आए आवेदनों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया. अब तक 54 आवेदनों में से  42 को स्वीकृति मिली है. कैंप में आए चार आवेदनों का निबंधन किया गया. अग्रणी बैंक प्रबंधक ने कहा कि बैंक प्रबंधक अर्हता पूरी करने वाले आवेदकों को भुगतान समय पर करें, ताकि योजना का उद्देश पूरा हो सके. बैठक में इज ऑफ डूइंग बिजनेस मैनेजर चंद्रशेखर शर्मा, जिले में स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधक, डीआरपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही