Sahibganj : गुरुवार 9 मार्च को को नया परिसदन स्थित सभागार में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इससे पहले मंत्री आलमगीर आलम को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने बुके देकर उनका स्वागत किया. [caption id="attachment_574942" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ALAM-SAMIKSHA-300x135.jpg"
alt="" width="300" height="135" /> विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री आलमगीर आलम[/caption] बैठक में गर्मी के मद्देनज़र पेयजल की समस्या से निपटने पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया. मंत्री ने पेयजल स्वच्छता विभाग, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और उसकी प्रगति से संबंधित समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनज़र गुमानी नदी में बरहेट डैम से पानी छोड़ने के लिए डीडीसी को कहा गया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पदाधिकारी गोविंद कच्छप को पेयजल की समस्या को लेकर ज़रूरी कदम ठाने का निर्देश दिया. साथ ही भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी रितेश यादव को कुआं व तालाब खुदाई से संबंधित योजनाओं में तेजी लाने को कहा. खराब टैंकर व चापाकलों की जल्द से जल्द मरम्मत का निर्देश दिया गया. बैठक में सिविल सर्जन रामदेव पासवान को सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य उप केंद्रों में चिकितस्कों व दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-did-surprise-inspection-of-health-centers/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Leave a Comment