Sahibganj : झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 30 जून तक बिजली बिल ब्याज माफी योजना चलायी जा रही है. इसमें 31 दिसंबर 2022 से अबतक के बकाया बिजली बिल में ब्याज नहीं लिया जा रहा है. शहरी व ग्रामीण घरेलू श्रेणी में 5 किलोवाट तक बिजली खपत सहित कृषि और सिंचाई निजी श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा. इसी योजना से लोगों को अवगत कराने के लिए 10 जून को समाहरणालय से उपायुक्त रामनिवास यादव ने जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर अपर समाहर्ता विनय मिश्र, डीएसओ अमर प्रसाद, अभियंता राजकुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663698&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : नियोजन नीति के खिलाफ हड़ताल, छात्र-छात्राओं ने कराया बाजार बंद [wpse_comments_template]
साहिबगंज : बकाया बिजली बिल का नहीं देना होगा ब्याज
Leave a Comment