Search

साहिबगंज : जिले में इंटरनेट सेवा 48 घंटे तक बंद, कामकाज प्रभावित

Sahibganj : साहिबगंज में पटेल चौक पर 2 अप्रैल की रात हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुए जिले में 48 घंटा तक इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से कामकाज पर असर पड़ा है. डिजिटल युग में इंटरनेट सेवा बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है. बैंकिंग सेवा समेत अन्य सेवाओं पर असर पड़ा है. ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं होने की उम्मीद नहीं है. व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर मैसेज नहीं भेजा जा रहा है. इंटरनेट सेवा पर पाबंदी इसलिए लगाई गई है कि शहर में अमन चैन कायम रहे. हिंसा भड़कने पर उपद्रवी तत्व गलत फायदा उठाने की फिड़ाक में रहते हैं. व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है. शहर में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए 4 अप्रैल की दोपहर शांति समिति की ओर शांति मार्च किया गया. नगर थाना से निकला मार्च कुलीपाड़ा, कृष्णनगर, बड़तल्ला, चौक बाजार होते हुए कॉलेज रोड के टमटम स्टैंड जाकर खत्म हुआ. इस दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. शांति मार्च में उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, सदर बीडीओ, नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार समेत शांति समिति के सदस्य बोदी सिन्हा, कलमुद्दीन, जयप्रकाश सिन्हा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनवर अली और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. शांति जुलूस निकालने का निर्णय 3 अप्रैल को शांति समिति की बैठक में लिया गया था. उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल की रात आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए किसी ने प्रतिमा खंडित कर दी. सुबह में लोगों ने उसे देखा. इलाके में मामले की चर्चा होने लगी. कुछ ही समय में वहां लोगों को जमावड़ा लग गया. कुछ लोग तत्काल धरना देने सड़क पर ही बैठ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर प्रतिमा खंडित करने वाले शख्स की पहचान में जुटी है. पुलिस को आशंका है कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए किसी ने इस घटना को अंजाम दिया. शहर में अफवाह फैलाकर माहौल न बिगाड़ा जाए इस वजह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596102&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, दुकानों को कराया बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp