Search

साहिबगंज : जिला प्रशासन की देखरेख में गंगा में अंतरराज्यीय फेरी सेवा शुरू

Sahibganj : साहिबगंज जिला प्रशासन की देखरेख में बुधवार को गंगा में अंतरराज्यीय फेरी सेवा (मालवाहक व यात्रीवाहक जलयान) की शुरुआत हुई. डीडीसी सतीश चंद्रा ने साहिबगंज के गरम घाट व ओझा टोली घाट से साहिबगंज-मनिहारी फेरीसेवा का शुभारंभ किया. फेरीसेवा शुरू होने से लोगों को गंगा उस पार आने-जाने व सामान ढोने में सहूलियत होगी. इस मौके पर आईटीडीए के परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, साहिबगंज एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें जेपी">https://lagatar.in/nda-meeting-at-jp-naddas-residence-chandrababu-naidu-lalan-singh-attended-solidarity-was-shown/">जेपी

नड्डा के आवास पर एनडीए की बैठक, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, ललन सिंह हुए शामिल…एकजुटता दिखाई गयी

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp