डीसी बोले मामले की कराएंगे जांच
Sahibganj : साहिबगंज जिले के बड़हरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जननी शिशु योजना में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. बड़हरवा सीएचसी में बच्चों को जन्म देने वाली सैकड़ों प्रसूताओं को अप्रैल 2023 से लाभ की राशि (प्रति महिला 1400 रुपए) नहीं मिली है. वहीं रांगा सीएचसी में ममता वाहन का फर्जी परिचालन देखाकर पैसे की निकासी कराई गई है. साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने इसकी जांच जिले के सिविल सर्जन से कराने की बात कही है. इस संबंध में पूछे जाने पर बड़हरवा सीएचसी के लेखपाल दिनेश कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय से जिस तरह का आदेश मिलता है उसी के आधार पर हमलोग पेमेंट करते हैं. प्रसूताओं को पेमेंट के लिए जिला को लिखा गया है, राशि आते ही सभी लाभार्थियों को भुगतान कर दिया जाएगा.
लेखापाल ने बताया कि बीटीटी व सहिया साथियों को अक्टूबर 2024 तक का तथा ममता वाहन को जून 2024 तक का भुगतान कर दिया गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब सहिया साथी व ममता वाहन तथा बीटीटी को पेमेंट कर दिया गया है, तो प्रसव पीड़ा से गुजरने वाली प्रसूताओं को अभी तक भुगतान क्यों नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/7-criminals-of-interstate-gang-who-stole-diesel-from-vehicles-arrested/">रांची:
वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
Leave a Comment