Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कानूनी अधिकार हासिल करने के लिए जागरूक होना जरूरी- डीसी

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बरहेट हाईस्कूल मैदान 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार और जिला सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि संविधान प्रदत्त कानूनी अधिकार हासिल करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए. इसका फायदा यह होगा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और घटनाओं के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता का लाभ उठाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 95 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई. गंगा नदी में डूबने से मौत, वज्रपात और सड़क दुर्घटना समेत अन्य मामलों में 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सूखा राहत के लिए 27 करोड़ रुपए दिया गया. कानूनी रूप से जागरूक रहने पर इसका फायदा उठाया जा सकता है. जिला सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में लोगों को कानून की जानकारी दी जाती है. कानूनी सहायता देने के लिए एक लीगल वालंटियर की तैनाती जिले के सभी प्रखंडों में है. उनसे संपर्क कर मामलों का निपटारा किया जा सकता है. इसके अलावा सुदूर ग्रामीण इलाके के लोग अपने कानूनी अधिकार नहीं समझ पाते हैं. इस शिविर को लगाने का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी जानकारी देना है. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने भी शिविर को संबोधित किया. शिविर का संचालन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया. शिविर में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, धोती साड़ी और पेंशन समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर जिला न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी गौरव कुमार, झामुमो प्रखंड सचिव मुजीर्बुर रहमान, जेएसएलपीएस के बीपीएम राजीव मिश्रा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही