जेई ने कहा, 3 वर्ष पहले जिस ठीकेदार ने बनाया है, वही करेगा ठीक
Sahibganj : बोरियो संथाली पंचायत के बंगाली टोला गांव का एकलौता जलमीनार लगभग 3 साल से शोभा का वस्तु बनी हुई है. ग्रामीणों ने समय-समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीडीओ, एसडीओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी से मिलकर इस जलमीनार से जलापूर्ति शुरु कराने की गुहार लगायी लेकिन अब तक जलमीनार के खराब उपकरण की मरम्मत नहीं हो पायी है. ग्रामीण सुशांत शेखर दे, मृत्युंजय दत्ता, तपन दत्ता, जय शंकर रूज, रघु दत्ता, तनमय रक्षित, गौतम दे आदि ने बताया कि वर्ष 2019 में मुखिया कांतिवाली सोरेन के कार्यकाल में इसका निर्माण हुआ था. निर्माण के लगभग 10 महीने तक लोगों को जलमीनार का लाभ मिला लेकिन मोटर खराब हो जाने से जलापूर्ति बंद हो गई. वर्ष 2020 में जल मीनार बनाने वाले ठेकेदार को इसकी जानकारी देकर मोटर बदलने की बात कही गई थी लेकिन उसने अब तक मोटर ठीक नहीं कराया है. ग्रामीणों ने बताया कि टोले में एक सौ परिवार एक मात्र चापाकल के भरोसे रहता है. इधर जेई दिलीप मंडल ने बताया कि इस जलमीनार का निर्माण 14 वें वित्त आयोग की राशि से किसी संवेदक से कराया गया था। इसकी मरम्मत भी उसी संवेदक के माध्यम से ही होगी. मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी ने कहा कि इस जलमीनार की शिकायत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दी गई है, बहुत जल्द इसकी मरम्मत कराई जायेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669648&action=edit">यहभी पढ़ें: पाकुड़ : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद [wpse_comments_template]
Leave a Comment