Search

 
 
 

साहिबगंज : जलसहिया 26 को रांची में करेगी धरना प्रदर्शन

 
39 माह के बकाये मानदेय, पोशाक, यात्रा भत्ता व बीमा राशि की मांग को लेकर की गई बैठक
Sahibganj : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूर्वी उधवा पंचायत सचिवालय में शनिवार 24 जून को जल सहिया कर्मचारी संघ उधवा की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष असनारा बीबी ने की. बैठक में सहिया संघ की ओर से लगातार उठाई जा रही मासिक मानदेय देने, पोशाक, यात्रा भत्ता देने, बीमा राशि देने, ग्राम स्वच्छता समिति की बैठक के लिए एकमुश्त राशि देने जैसी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. असनारा बीबी ने कहा कि जल सहिया को विगत 39 माह का लंबित मानदेय भुगतान नहीं मिला है. विभिन्न मांगो को लेकर जलसहिया संघ की ओर से 26 जून को रांची में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें राज्य के विभिन्न इलाकों से जल सहिया दीदी पहुंचेंगी. प्रदर्शन में जिला से भी काफी संख्या में जलसहिया रांची कूच करेंगी. मौके पर होपनमय हेम्ब्रम, मार्टीना टुडू, अकलीमा बीबी, मुखलेशा बीबी, रिजवाना खातून, पर्वती देवी, फुलमनी बेसरा, मुन्नी बास्की, बलेबेटी हांसदा सहित अन्य जलसहिया मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-monitor-the-interstate-border-to-prevent-the-transportation-of-drugs-deputy-commissioner/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मादक पदार्थों के परिवहन पर रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा की करें निगरानी- उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही