Search

 
 
 

साहिबगंज : भाजपा के 20 साल के शासन में पिछड़ा झारखंड : हेमंत सोरेन

 
Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पतना प्रखंड पहुंचे. दोपहर 3:40 बजे पतना प्रखंड कार्यालय के पास तलवडिया फुटबॉल मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा. जहां पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद सीएम का काफ़िला पतना रांगा में स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचा. यहां मुख्यमंत्री ने स्थानीय आदिवासी, दलित, विधवा व अन्य ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका और पीडीएस डीलरों नें भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवेदन दिया. [caption id="attachment_518139" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/HEMANT-BHASHAN-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

        भाजपा ने 20 साल झारखंड को पीछे रखा

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश में 20 साल तक भाजपा की सरकार रही. डबल इंजन की सरकार में झारखंड के साथ न्याय नहीं हुआ. अपार खनिज संपदा होने के बावजूद भाजपा ने झारखंड को पीछे रखा. उन्होंने यह भी कहा की केंद्र सरकार गरीबों के लिए अनाज नही दे रही है. झारखंड सरकार अनाज खरीद कर गरीबों के बीच बांच रही है. कहा कि कोरोना के कारण तीन साल तक राज्य में विकास प्रभावित हुआ. इसके बावजूद सरकार ने अप्रत्याशित उपलब्धि हासिल की है. झारखंड को विकसित बनाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है.

          सांसद के भाई की शादी में होंगे शामिल

सीएम हेमंत सोरेन जन संबोधन के बाद राजमहल सांसद विजय हांसदा के बरहरवा काली तल्ला स्थित आवास के लिए रवाना हो गये. जहां सांसद के चचेरे भाई के विवाह समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम है. इस दौरान नव विवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देंगे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-two-houses-burnt-to-ashes-in-fire-loss-of-thousands/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आगलगी में दो घर जलकर राख, हज़ारों का नुकसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही