Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ‘सरकार आपके द्वार’ को लेकर झामुमो बोरियो प्रखंड कमिटी की बैठक

Sahibganj : बोरियो प्रखंड अंतर्गत बोरियों हाई स्कूल परिसर में 11 अक्टूबर को झामुमो प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित हुई. प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 अक्टूबर से शुरु हो रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. झामुमो के केन्द्रीय समिति के सदस्य स्टीफन मुर्मू ने कहा कि बोरियो प्रखंड के 17 पंचायतों में 12 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा. 12 अक्टूबर को अप्रोल पंचायत से इसकी शुरुआत होगी. बैठक में झामुमो कार्यकर्ताओ को अपने-अपने पंचायत में जरूरतमंद लोगो को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के ज़रिए योजनाओ का लाभ दिलाने को कहा गया. मौके पर प्रखंड सचिव मो.गफ्फर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हांसदा, रिजवान अंसारी, अर्जुन रजक, लक्ष्मण बेसरा, फरहद अंसारी, हेमलाल हेम्ब्रम, परगना मुर्मू, बाजी मुर्मू, सकल, गंगा, मरांग सहित अन्य पंचायत अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता‎गण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-demand-for-500-kb-transformer-in-kushwaha-tola-of-barharwa-nagar-panchayat/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहरवा नगर पंचायत के कुशवाहा टोला में 500 केबी के ट्रांसफार्मर की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही