Search

 
 
 

साहिबगंज : हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने निकाला न्याय मार्च

 
Sahibganj : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में साहिबगंज में सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व झामुमो नगर अध्यक्ष राजू अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि ईडी ने भाजपा व केंद्र सरकार के इशारे पर झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन पर साजिश के तहत कार्रवाई की है. इससे कार्यकर्ताओं व जनता में आक्रोश व्याप्त है. न्याय मार्च के जरिए पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों को हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय व केंद्रीय एजंसियों के दुरुयोग की जानकारी दे रहे है.घर-घर जाकर लोगों को इस अन्याय से अवगत कराया जा रहा है. इसके साथ ही उन्हें राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी जा रही है. न्याय मार्च में गोपाल यादव, फिरोज यादव, नीरज चौरसिया, मो. आफताब आलम, मो. महताब सरवर, मो. आलम, मो. यासिर अराफात, आमीन, इरशाद, जियाउल, विक्रम मंडल, मजहर खान, सोहेल अंसारी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-beneficiaries-removed-from-abua-housing-list-protested-against-geo-tagging/">धनबाद

: अबुआ आवास सूची से हटाये गये लाभुकों ने जिओ टैगिंग का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही