सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, बंद रहीं दुकानें, कम चले वाहन
Sahibganj : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को झामुमो के बंद का साहिबगंज में मिलाजुला असर दिखा. बाजार की दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर कम वाहन चले. झामुमो कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी की. विभिन्न इलाकों में घूमकर दुकानें बंद करा दीं. बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना और इमली चौक, बरहेट बाजार और साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ को कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बांस की बैरिकेडिंग कर जाम कर दिया. इसके चलते वाहनों का परिचालन लगभग ठप रहा. हालांकि स्कूल बसों और एंबुलेंस को रास्ता दिया गया. बोरियो में पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी बार-बार समन भेजकर परेशान और अपमानित कर रहा है. झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का बेजा इस्तेमाल कर हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/30-thousand-school-children-of-bokaro-district-will-get-free-fortified-milk/">बोकारोजिले के 30 हजार स्कूली बच्चों को मिलेगा मुफ्त फोर्टिफाइड दूध [wpse_comments_template]
Leave a Comment