Search

 
 
 

साहिबगंज : मंडरो के किताझोड़ में 1 मई से खुल जाएगा कल्याण आवासीय विद्यालय

 

जिला कल्याण पदाधिकारी ने दो आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

Sahibganj : साहिबगंज के जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद ने शुक्रवार को मंडरो प्रखंड के किताझोड़ व बरहेट के आरगोरी स्थित कल्याण आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कल्याण आवासीय विद्यालय किताझोड़ को 1 मई से चालू कर दिया जायेगा. आदिवासी कल्याण आयुक्त के निर्देश पर वह विद्यालय का निरीक्षण करने आए हैं. स्कूल में सभी जरूरी सुविधाएं अगले 10 दिनों में दुरुस्त कर ली जाएंगी. बरहेट के आरगोरी स्थित कल्याण आवासीय विद्यालय पहले से चल रहा है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था देखी. विद्यार्थियों से मिलकर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्हें अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया. उन्हें नियमित पढ़ाई और स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए. उन्होंने विद्यार्थियों को मिलने वाले भोजन की शुद्धता व गुणवत्ता का भी जायजा लिया. स्टोर रूम में जाकर वहां रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी की. साथ ही शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई, उनकी सुविधाओं और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के बारे में दिशा-निर्देश दिए. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-conducted-surprise-inspection-of-sadar-hospital/">साहिबगंज

: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही