Search

 
 
 

कुमार गौरव ने साहिबगंज के 45वें SP के रूप में पदभार ग्रहण किया

 
Sahebganj :  कुमार गौरव ने आज सोमवार को जिले के 45वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद कुमार गौरव ने पत्रकारों से कहा कि शहर में संगठित अपराध और संगठित आर्थिक अपराध पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता होगी. कहा कि मेरा पहला उद्देश्य पूरे ईमानदारी के साथ काम करना और शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना है. एसपी ने कहा कि सुरक्षा व शांति बनाये रखना सिर्फ पुलिस की जिम्मेवारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है. इसमें जनता का महत्वपूर्ण योगदान होता है. उन्होंने कहा कि बेहतर समाज का निर्माण हो और समाज के सभी लोग एकरुपता में रहें यही सोच होना चाहिए. पुलिस जनता की सेवा के लिए है. पुलिस और जनता के बीच कोई अंतर नहीं है. एसपी ने यह भी आश्वास्त किया कि पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही