Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कुसमा उप स्वास्थ्य केन्द्र को बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर

Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई. बैठक में बरहेट स्थित कुसमा उप स्वास्थ्य केन्द्र को ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु को कम करने के लिए सभी थाना में फर्स्ट एड बॉक्स और स्ट्रेचर देने देने के साथ-साथ थाना अंतर्गत अस्पताल को टैग करते हुए फर्स्ट एड से संबंधित ट्रेंनिंग सुनिश्चित कराने को कहा गया. डीसी ने सड़क जाम व नो पार्किंग ज़ोन में वाहन पार्क करने को लेकर समय-समय पर अभियान चलाने और ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया. सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानों आदि को तत्काल खाली कराने को कहा गया. बैठक में डीसी के अलावे एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, वन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, एसडीपीओ, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-labor-superintendent-did-surprise-inspection-of-15-hotels-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : श्रम अधीक्षक ने शहर के 15 होटलों का किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही