Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahibganj : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 15 अप्रैल को बोरियो और साहिबगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय बोरियो में छात्राओं को बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा, डायन प्रथा, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार,  अपहरण, साइबर क्राइम, लैंगिक शोषण समेत अन्य विषयों पर सविस्तार जानकारी दी. कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए. जीवन में आगे बढऩे के लिए क़ानूनी ज्ञान, सामान्य ज्ञान, घटनाक्रमों की जानकारी होना भी जरूरी है. उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजना की भी जानकारी दी. शिविर को संबोधित करते हुए असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सुश्री ज्योति कुमारी ने कहा कि स्कूली छात्राएं छेड़छाड़ किए जाने पर अभिभावकों से या थाना में इसकी शिकायत करें. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मोबाइल नंबर- 9471521725 पर भी सूचना दी जा सकती है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शिविर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहिबगंज के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव और असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी कानूनी जानकारी दिए. मौके पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और स्कूली छात्राएं उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609025&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मोहनपुर प्रखंड के तीनघरिया गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही