Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : विधिक सेवाएं-सह-मेगा सशक्तीकरण शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : राजमहल प्रखंड सभागार में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सेवाएं-सह-मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुज कुमार, अनुमंडलीय पदाधिकारी रौशन कुमार साह, अंचलाधिकारी प्रीति लता किस्कू व प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में आए विभाग के कर्मी और लाभुक को संबोधित करते हुए एसडीओ रोशन कुमार साह ने सरकार संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया. कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनों मिलकर सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में लगी है. अंचालाधिकारी प्रीति लता किस्कू ने कहा कि इस शिविर का आयोजन लोगों को जागरूक करने को लगाया गया है. मौके पर मनरेगा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. सिविल जज अनुज कुमार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार संचालित सभी योजना का लाभ उचित व्यक्ति तक समय पर पहुंचे इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी कार्य कर रहे हैं, लेकिन अगर कहीं भी कोई परेशान हो तो वो न्याय के शरण में आकर अपने हक की मांग कर सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को कानूनी सहायता करती है और उन्हें उचित लाभ के लिए प्रयास करती है. इस दौरान कई लाभुक को मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, बिरसा हरित ग्राम योजना हेतु स्वीकृति पत्र, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस की भारती आजीविका सखी की दीदी लोगों को ऋण, प्रधानमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ऋण सहित अन्य लाभ भी दिया गया. मौके बीस सूत्री उपाध्यक्ष घिसु शेख, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, अंचल निरीक्षक मो फारूक, प्रखंड समनव्यक अभिजीत कुमार, अधिवक्ता अंनत राय, पीयूष मिश्रा, सुधीर घोष, ओम प्रकाश सिंह, अजय मढय्या, परवेज़ अलम रूबीना तरुनुम्म सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही