Search

 
 
 

साहिबगंज : ज़िले में 11 हज़ार किसानों की हुई ऋण माफ़ी

 
Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने पीएमजेजेवाई, क्रेडिट लिंकेज, सुरक्षा बीमा योजना, महिला किसानों से संबंधित योजनाओं में मिले लक्ष्य और इसके विरुद्ध हुई प्रगति की प्रखंड वार समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को प्रोड्यूसर ग्रुप में हुए कार्यों का अवलोकन करते हुए 7 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तूत करने का निर्देश दिया. कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में कृषि ऋण माफ़ी योजना की समीक्षा की गई. बताया गया कि 11 हज़ार किसानों की ऋण माफ़ी की गयी और इसे शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया. वहीं बीज़ वितरण योजना, खाद वितरण, धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई. वहीं केसीसी की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 1903 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. उधर श्रम विभागीय समीक्षा करते हुए प्रवासी मजदूर के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की समीक्षा की गई. जहां डीसी ने सभी प्रखंडों में श्रम विभाग व स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभिन्न योजनाओं का पोस्टर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को संबंधित प्रखंडों में हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीसी के अलावा, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, एसडीओ राजमहल रोशन साह, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ व सीओ, विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-distribution-of-nutritious-diet-kit-among-tb-patients/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही