Search

 
 
 

साहिबगंज : लोबिन हेंब्रम झापा के टिकट पर राजमहल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

 
Sahibganj : बोरिया के झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने बुधवार को लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. वह राजमहल लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वह चुनाव लड़ेंगे. ज्ञात हो कि लोबिन हेंब्रम पिछले लंबे समय से झामुम के बागी बने हुए थे. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री काल से लेकर चंपाई सोरेन की सरकार के खिलाफ लगातार बयान दिया. हालांकि चंपाई सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय वह मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़े नजर आये. अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर लोबिन हमेशा मीडिया के सामने मुखर रहे हैं. जब बीजेपी ने ताला मरांडी को राजमहल से उम्मीदवार बनाया तब भी लोबिन ने जेएमएम सांसद विजय हांसदा पर हमला बोला था. कहा था कि ताला मरांडी को विजय हांसदा नहीं हरा सकते. लोबिन ने यह भी कहा था कि उनकी लड़ाई जेएमएम से नहीं है. गुरुजी यानी शिबू सोरेन को अपना गुरु और खुद को उनका चेला बताया था. एलान किया था कि अगर जेएमएम उन्हें टिकट नहीं देगा, तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और विजय हांसदा को हरायेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-took-out-voter-awareness-rally-in-jharia-2-news-including/">धनबाद

: नगर निगम ने झरिया में निकाली मतदाता जागरूकता रैली समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही