Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कॉपरेटिव बैंक कर्मी से लाखों रुपये की लूट

Sahibganj : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियागढ़ी किला के समीप स्थित पुल के पास सोमवार की शाम को बैंक कर्मी से लाखों रुपये की लूट हो गई. जानकारी के अनुसार मंडरो, कौड़ी खुटौना कोऑपरेटिव बैंक कर्मी मो.अमजद अंसारी लोन का पैसा वसूल कर बाइक से साहिबगंज कॉपरेटिव बैंक जा रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक डिक्की से 2.42 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. वारदात के बाद कर्मी ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पहुंच कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ने वारदात स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-four-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आग लगने से चार घर जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही