Search

 
 
 

साहिबगंज : कदाचार मुक्त वातावरण में शुरु हुई मदरसा की परीक्षा

 
Sahibganj : जैक रांची की मदरसा के सत्र 2023 की परीक्षा 06 जून से शुरू हुई जो 15 जून तक चलेगी. इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. साहिबगंज मुख्यालय में स्थित राजस्थान इंटर स्कूल, जेके हाई स्कूल राजमहल और +2 बरहरवा उच्च विद्यालय में केंद्र बनाया गया है. 06 जून को प्रथम पाली में विषय दीनियात 1 व द्वितीय पाली में दीनियात 2 अरबी की परीक्षा हुई. तीनों केंद्रों पर वस्तानिया में कुल 808 परीक्षार्थियों में 761 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. फोकानिया में कुल 228 परीक्षार्थियों में 217 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि मौलवी की परीक्षा में 130 परीक्षार्थी में 125 उपस्थित रहे. आलिम की परीक्षा में 68 परीक्षार्थियों में 67 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि आलिम ऑनर्स में 134 परीक्षार्थी में 125 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. फाजिल में 94 परीक्षार्थियों में 89 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. वही राजस्थान इंटर स्कूल परीक्षा केन्द्र पर डा दुर्गानंद झा ने अनुश्रवण किए. परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में हुईं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660291&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : बालासोर ट्रेन हादसे में साहिबगंज जिले के तीन लोगों की मौत, तीन घायल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही