Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : राजमहल में गौरव यात्रा में शामिल हुई महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : उधवा प्रखण्ड कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान के तहत 10 अगस्त को राजमहल के संगीदलान से उधवा चौक तक गौरव यात्रा निकाली. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में राजमहल के संगीदलान से उधवा चौक तक गौरव यात्रा के तहत नेताओं ने पदयात्रा की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था. आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को ताकतवर बनाया. विकास की गाथा लिखी. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल कुमार ओझा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, कांग्रेस उधवा प्रखंड अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी, बदरूद्दीन दोजा, अरीफ आलम, अनिता देवी, किरण चौरसिया, हबीबुर रहमान, संजय प्रसाद, नुमन आलम, नयन सरकार, बदरूद्दीन शेख, कृष्णा साहा सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-palash-jhanda-sale-center-was-inaugurated-by-deputy-commissioner-ram-niwas-yadav/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पलाश झंडा बिक्री केंद्र का उपायुक्त राम निवास यादव ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही