Search

 
 
 

साहिबगंज : कॉलेज रोड में हुई गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
Sahibganj  : नगर थाना अंतर्गत कॉलेज रोड फूड बुक के पास बीते 25 जून को हुई मारपीट व गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी मुफस्सिल थाना अंतर्गत शोभनपुर भट्ठा निवासी विश्वजीत सिंह झल्लू (20) को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. नगर थाना परिसर में शनिवार 22 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी देते हुए एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि एक अन्य नाबालिग आरोपी को शोभानपुर भट्टा से निरुद्ध किया गया है.  इनके पास घटना में शामिल एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. एसपी ने बताया कि चाय दुकान में पैर पर मोटरसाइकिल चढ़ने को लेकर बात बढ़ी और मारपीट व गोलीबारी हो गई. मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआई जगन्नाथ पान, सौरव कुमार मौजूद थे. बता दें कि इस घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे. इस बाबत एसपी ने साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया था.  दल ने मामले का उद्भेदन करते हुए दो बालकों को पकड़ा और बाल सुधार गृह भेजा. वहीं साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत समलापुर नया टोला केलाबाड़ी निवासी एक आरोपी विशाल कुमार रजक (19 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. एक मोटरसाइकिल की बरामदगी भी पूर्व में हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही