Search

 
 
 

साहिबगंज : बकरीद पर्व पर आपसी भाईचारा बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता- डीसी

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- बकरीद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. पुलिस और प्रशासनकिक अधिकारी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखें. सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैलता है. असमाजिक तत्व अफवाह फैलाकर उपद्रव मचाने की फिराक में रहते हैं. ऐसे तत्वों पर सख्त नजर अभी से रखने की जरूरत है. डीसी ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील जगह चिह्नित कर निगरानी रखने का निर्देश दिया. पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बना रहे इसका ध्यान रखा जाए. ज़रूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं. नमाज और कुर्बानी स्थल पर किसी तरह की उपद्रव न हो इस पर निगरानी रखें. जिन जगहों पर नमाज पढ़े जाएंगे उन जगहों पर ट्रैफिक जाम न हो. राजमहल और उधवा संवेदनशील माना जाता है. इस इलाके से सोशल मीडिया पर आनेवाली पोस्ट पर ध्यान दें. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने सभी थाना प्रभारियों को व्हाट्सएप्प ग्रुप पर नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि व्हाट्सएप से बहुत जल्दी अफवाह फैलता है. ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है. दो समुदायों के बीच आपसी भाईचारा कायम रहे, इसकी कोशिश की जाए. संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन से करें. सुनसान जगहों पर भी नजर रखें. बैठक में अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रोशन शाह, कार्यपालक दंडाधिकारी मिथलेश झा, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र दुबे, जिले के सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी, बीडीओ और अंचलाधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347452&action=edit">यह

भी पढ़ें : जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही