Search

 
 
 

साहिबगंज : लोकसभा चुनाव में भागीदारी बढ़ाने लोगों को करें जागरूक- डीसी

 
Sahibganj : साहिबगंज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संबंधित विभागों के साथ बुधवार को बैठक की. बैठक में झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से चुनाव जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई. डीसी ने अधिकारियों व विभागीय कर्मियों से कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक करें. डिस्ट्रिक्ट आइकॉन्स, कैंपस एंबेसडर्स और ईएलसी मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अहम है. जिले के आइकंस व कैंपस एंबेसडर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करें. राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता की थीम "कोई मतदाता पीछे नहीं छोड़ना", मतदाता पंजीकरण, नैतिक मतदाता, मतदान जैसा कुछ नहीं, दिव्यांग मतदाता, हर एक वोट जरूरी, सुनिश्चित मतदान, महिला मतदाता, थर्ड जेंडर मतदाता है. प्रतिभागी संगीत वीडियो, रिल्स, पोस्टर व शॉर्ट फिल्म बनाकर 31 मार्च तक विभागीय ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं. विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा. बैठक में डीसी के अलावा अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3-news-together-including-displeasure-over-the-neglectful-policy-of-ccl-in-the-advisory-committee-meeting//////">बोकारो

: सलाहकार समिति की बैठक में सीसीएल की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही