Search

 
 
 

साहिबगंज : जिले के सभी थानों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करें - एसपी

 
मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने दिए कई निर्देश
Sahibganj : पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन में 8 जुलाई शनिवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने की. मौके पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि साहिबगंज जिले के सभी थानों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए. किसी भी थाना क्षेत्र में सुरक्षा में चूक को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसपी यह भी कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में रात्रि गस्ती व सघन छापामारी अभियान चलाएं. घटनाएं छोटी हों या बड़ी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होनी चाहिए. लंबित मामलों का निपटारा जल्द करें, ताकि केस डायरी और चार्जशीट कोर्ट को समर्पित किया जा सके. एसपी ने चौक-चौराहों पर होने वाली भीड़ पर विशेष नजर रखने, वाहन जांच अभियान चलाने व वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मुख्य रुप से एसडीपीओ साहिबगंज राजेंद्र दुबे, एसडीपीओ बरहरवा प्रदीप उरांव, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, अनुपम प्रसाद, कुंदन कांत बिमल, चिरंजीत प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691158&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : खनन पट्टा की मापी कर 15 दिनों में सौंपें रिपोर्ट : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही