Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मालोती हत्याकांड- सीआईडी की टीम ने घटनास्थल से लिए मिट्टी के नमूने

Sahibganj : आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन हत्याकांड मामले में 5 मई को रांची सीआईडी व एफएसएल की टीम चटकी गांव के निकट जंगल घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने वहां से मिट्टी के नमूने लिए. इस दौरान टीम को वहां बाल व हड्डी के टुकड़े भी मिले. हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के ले दुमका से खोजी कुत्ता को भी लाया गया था. सीआईडी टीम का नेतृत्व कर रहे सीआईडी व एफएसएल के सहायक निदेशक संतोष सुधाकर ने बताया कि घटनास्थल से लिए गए नमूने का लेबटेस्टिंग किया जाएगा. इसके बाद मृतका के परिजनों से डीएनए मिलान किया जाएगा. पुष्टि होने पर ही आगे की जांच शुरू होगी. बोरियो थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया मृतका के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. बता दें कि बोरियो थाना क्षेत्र में चटकी गांव के निकट जंगल से आंगनबाड़ी सेविका का कटा सिर और शरीर के अन्य टुकड़े 3 मई को बरामद किया गया था. हत्याकांड मामले में अबतक कुछ भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628219&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: दो देसी कट्टा, एक राइफल व कई गोली के साथ युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही