Search

 
 
 

साहिबगंज : व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव रेल लाइन से बरामद

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी रामा मंडल की शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उसका शव सकरीगली साक्षरता चौक के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा मिला. ग्रामीणों ने रामा मंडल की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई है. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. सूचना मिलते ही आरपीएफ व जिरवाबाड़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वहां उन्हें शव नहीं मिला. पुलिस खोजबीन करते हुए मदनशाही गंगा घाट पहुंची, जहां शव को एक बोरे से बरामद किया. परिजन शव को बोरे में बंद कर टोटो लेकर आए थे और उसे गंगा में प्रवाहित करने की फिराक में थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल साहिबगंज भेज दिया. पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ndas-victory-again-confirmed-on-giridih-seat-chandraprakash/">धनबाद

: गिरिडीह सीट पर फिर एनडीए की जीत पक्की- चंद्रप्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही