Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : प्रकृति के विनाश के लिए मानव खुद जिम्मेदार : सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार

Sahibganj: जिला डालसा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून को पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रकृति के विनाश के लिए मानव खुद जिम्मेदार है.प्लास्टिक को अधिक बढ़ावा देना हानिकारक है. प्रकृति में तमाम पेड़-पौधे, जीव-जंतु ऐसे हैं जो किसी न किसी रूप में मानव जीवन को फायदा पहुंचाते हैं. बावजूद इंसान ने अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग शुरू कर दिया. जिससे जीवन शैली तो सरल हुई है परंतु कहीं न कहीं वह मानव जीवन को प्रभावित भी कर रहें हैं. बढ़ती आबादी के कारण शहर व कस्बों का क्षेत्रफल बढ़ रहा है तथा जंगल घट रहे हैं. इससे जंगली जानवर भी सिमट कर रह गए हैं. कई औषधीय पौधे व घास विलुप्त होने के कगार पर हैँ. उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. मौके पर अरविंद गोयल, अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ज्योति कुमारी, अनंत कुमार राय, अमरेन्द्र सिंह, पीएलवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658829&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : दाहू यादव के ठिकाने पर छापेमारी करने गई बैरंग लौटी पुलिस टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही