Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कांग्रेस कार्यालय में मनी बाबा साहेब की जयंती

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिला कांग्रेस कार्यालय में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव की 132 वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कांग्रेस कार्यालय से निकलकर कांग्रेसी नगर परिषद कार्यालय परिसर जाकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. नगर परिषद कार्यालय में माल्यार्पण के बाद जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर विचार रके. जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमें शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो के मंत्र दिए थे. आज के दौर में भी यह मंत्र प्रासंगिक हैं. बाबा साहेब के मूल्यों, विचारों और आदर्शों पर चलते हुए हमें अपने अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है. आज के दिन हम सभी बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें. श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, विनोद कुमार वर्मा, रामसिंगार ओझा, सरफ़राज़ आलम, नित्यानन्द गुप्ता, सुनील पासवान समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607610&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल में पीएसए प्लांट का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही