Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : व्यवहार न्यायालय में 29 मई से मन मिलन पखवाड़ा का होगा आयोजन

Sahibganj : जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के तत्वावधान में 29 मई से 14 जून तक मन मिलन पखवाड़ा का आयोजन व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने मध्यस्थों और पारा लीगल वोलेंटियरों के साथ 26 मई को बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि मन मिलन पखवाड़ा के अवसर पर जिले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. कानूनी विवादों के निराकरण के लिए पूर्व की अपेक्षा आज के परिप्रेक्ष्य में मध्यस्थता जरूरी हो गया है. मध्यस्थता एक मंत्र है, जिससे सुलहनीय विवादों का त्वरित समाधान किया जाता है. इससे दोनों पक्षों को धन एवं समय की बचत होती है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का निर्णय साक्ष्य एवं कानून के आधार पर होता है, जबकि विधिक शिविर में प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों में सुलह कराते हैं. इस प्रकिया में दोनों पक्षों की जीत होती है, कोई पक्ष नहीं हारता. उन्होंने मन मिलन पखवाड़ा का अधिक से अधिक लोगों को  लाभ उठाने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648871&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुदकीपुर का सीएस ने किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही