Search

साहिबगंज : बरहेट हाट क्षेत्र में आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर राख

Sahibganj : जिले के बरहेट प्रखंड के बरहेट हाट क्षेत्र में 13 अप्रैल की देर रात कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई. आग सबसे पहले एक झोपड़ी में लगी. धीरे-धीरे आग की लपटें कई झोपड़ियों को लपेट में ले लिया. आग की लपटें समीप स्थित एक नीम पेड़ को भी लपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार आग सबसे पहले हनीफ अंसारी की झोपड़ी में लगी. हनीफ उसमें रस्सी व झाड़ू स्टॉक कर रखता था. आग में रस्सी व झाडू जलकर राख हो गया. इसके अलावा रोहित केवट, अरुण केवट, सुनील नाथ, अब्दुल करीम, कयूम अंसारी, नजरुल अंसारी, फेकना अंसारी की झोपड़ियां भी जलकर राख हुई. बता दें कि जो झोपड़ियां जली उसमें हर शुक्रवार को हाट के दिन सामानों की बिक्री होती थी. आग में जलकर करीब दो लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान है. रात में ही आग लगने की जानकारी पाकर आसपास के लोगों ने हाट क्षेत्र स्थित एक कुआं से पानी निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इसी बीच जानकारी पाकर अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि हो सकता है किसी शरारती तत्व ने आग लगाई हो. सूचना पाकर बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार भी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607610&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने राजमहल अनुमंडल अस्पताल में पीएसए प्लांट का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp