Search

साहिबगंज : रेलवे क्वार्टर पर जबरन कब्जा को लेकर मारपीट में कई घायल

गंभीर घायलों को किया गया रेफर

Sahibganj: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली स्थित रेलवे क्वार्टर पर जबरन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच बीते शुक्रवार की देर शाम को जमकर मारपीट हुई. जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार धनुषधारी चौधरी सपरिवार इस क्वार्टर में तकरीबन 20 वर्ष से इसमें रह रहे हैं. इस क्वार्टर पर जबरन कब्जा करने की नियत से शिव बालक यादव व परिवार के सदस्य नीतीश यादव, विनय यादव, चिंटू कुमार यादव ने धनुषधारी चौधरी सहित उनके परिवार के सदस्य को मारपीट कर घायल कर दिया है.सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट में धनुषधारी चौधरी (65 वर्ष), उषा देवी (55 वर्ष), चंदा देवी (30 वर्ष), सूरज कुमार (14 वर्ष),गोविंद कुमार (20 वर्ष) घायल हैं. वहीं उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मालदा रेफर किया गया. सभी रेफर घायल बाहर न जाकर सूर्या सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज करवा रहें हैं. इस संबंध में पीड़ित ने 17 जून को मुफस्सिल थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671110&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : खाना बनाने के दौरान लगी आग, चार घर जले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//