Search

 
 
 

साहिबगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

 
Sahibganj : बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ साक्षरता चौक से शुरू होकर समाहरणालय पर समाप्त हुई. 150 प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया. उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीपीआरओ सविता सिंह और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. पुरुष वर्ग में वासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र साहिबगंज के राम बेसरा प्रतम, सकरीगली का बिट्टू मरांडी द्वितीय और सोनोत मरांडी तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण  केन्द्र की पिंकी कुमारी ने पहला, ललिता कुमारी उरांव ने दूसरा और क्रांति कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. विजयी प्रतिबागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सभी युवाओं को मतदाता होने की जिम्मेवारी समझाई गई. यह">https://lagatar.in/sahibganj-jharkhand-animal-husbandry-departmental-ai-employees-union-staged-a-sit-in/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही