Search

 
 
 

साहिबगंज : सासंद निधि के 15 लाख की लागत से पुलिस लाइन में बनेगा शहीद स्मारक

 
Sahibganj : पुलिस लाइन मैदान में 15 लाख की सांसद निधि से भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा. शनिवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने संयुक्त रूप से शहीद स्मारक का शिलान्यास किया. [caption id="attachment_538947" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SHILANYASH-DC-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शिलान्यास स्मारिका पर हस्ताक्षर करते डीसी राम निवास यादव[/caption] सांसद विजय हांसदा ने कहा कि ज़िले के कई पुलिस कर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगा कर कर्तव्य का निर्वहन किया. उनकी स्मृति में शहीद स्मारक बनाने के लिए एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने उनसे संपर्क किया था. उनकी सांसद निधि से भव्य स्मारक बनवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्मारक के लिए अगर और राशि की ज़रूरत पड़ी तो मुहैया करायी जाएगी. स्मारक का निर्माण विख्यात कलाकार अमृत कुमार कर रहे हैं. इस मौके पर एसडीपीओ राजेन्द्र दूबे, सदर सीओ अब्दुस समद, इंस्पेक्टर धर्मपाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-sevika-sahayikas-responsibility-for-survey-for-registration-of-migrant-laborers/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए सेविका सहायिका को सर्वे की जिम्मेवारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही