Search

 
 
 

साहिबगंज : राख बुधवार पर गिरजाघरों में हुई मिस्सा पूजा, विश्वासियों का लेंट शुरू

 
Barharwa (Sahibganj) : बड़हरवा सहित पूरे साहिबगंज जिले के गिरजाघरों में राख बुधवार के साथ लेंट शुरू हो गया. लेंट में मसीही विश्वासी 40 दिनों तक उपवास रखते हैं और अपने पाप स्वीकार कर प्रभु यीशु की प्रार्थना में समय व्यतीत करते हैं. सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में बुधवार की सुबह 6:30 बजे से मिस्सा पूजा हुई, जिसमें स्कूली बच्चों व मसीही विश्वाससियों ने भाग लिया. मिस्सा की अगुवाई फादर ख्रिस्तोस्तम हेम्ब्रम ने की. फादर हेम्ब्रम ने चर्च में मौजूद सभी लोगों के ललाट पर राख से क्रॉस का चिह्न बनाया. उन्होंने विस्वासियों से लेंट में मन लगाकर प्रभु की प्रार्थना करने, बाइबल पढ़ने व प्रभु यीशु के प्रेम पर चिंतन करने की सीख दी. इधर, सीएनआई चर्च धरमपुर में राख बुधवार पर सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा हुई. पादरी विजय किस्कू ने हिंदी व संथाली भाषा में प्रार्थना की. मौके पर लाउस हांसदा, सेबेस्टियन हेम्ब्रम, मनोज टुडू, पैलुस मरांडी, आशिष मंडल, सिमोन हेम्ब्रम, हेलेन मालतो, अल्फ्रेड किस्कू सहित अनय लोग मौजूद थे.

40 दिनों तक चलेगा उपवास

राख बुधवार के साथ ही मसीही विश्वासियों का 40 दिनों का उपवास शुरू हो गया. इस दौरान मसीही विश्वासियों के घरों में किसी प्रकार का शुभ काम नहीं होगा. यहां तक बच्चों के जन्मदिन, गृह प्रवेश, शादी-विवाह सहित सारे शुभ काम बंद रहेंगे. नॉन खान-पान से भी लोग परहेज करते हैं. यह भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-ragini-singh-raised-the-demand-to-separate-27-villages-from-dhanbad-municipal-corporation-in-the-house/">बजट

सत्र : रागिनी सिंह ने सदन में धनबाद नगर निगम से 27 गांवों को अलग करने की मांग उठायी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही