Search

 
 
 

साहिबगंज : सभी केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

 
Sahibganj : मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 मार्च को जिले के विभिन्न केंद्रों पर कदाचार मुक्त संपन्न हुई. प्रथम पाली में मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में 345, राजस्थान इंटर विद्यालय में 404, संध्या महाविद्यालय में 593, पब्लिक उच्च विद्यालय में 237, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 206 और साहिबगंज महाविद्यालय में 257 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र व एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. संध्या महाविद्यालय में 282, साहिबगंज महाविद्यालय में 32 परीक्षार्थी शामिल हुए. ईस्टर्न रेलवे उच्च विद्यालय व राजस्थान इंटर स्कूल केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए. किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं है. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585210&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही