Search

 
 
 

साहिबगंज : तीसरे दिन मैट्रिक व इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

 
Sahibganj : जिले में 14 मार्च से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है. परीक्षा की तीसरे दिन 16 मार्च को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई. जिले में 33 केंद्रों पर मैट्रिक और 13 केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा ली जा रही है. साहिबगंज जिला मुख्यालय में मैट्रिक के 6 एवं इंटरमीडिएट के 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 16 मार्च को मैट्रिक परीक्षा के प्रथम पाली में खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया की परीक्षा हुई. वहीं द्वितीय पाली इंटरमीडिएट परीक्षा में हिंदी ए, हिंदी बी और मातृभाषा की परीक्षा हुई. साहिबगंज महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर 106 परीक्षार्थियों में से 104 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. संध्या महाविद्यालय साहिबगंज केंद्र पर 752 परीक्षार्थियों में से 739 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए. ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 33 परीक्षार्थियों में से 33 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581587&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : कारा में खराब पड़े चापाकल, स्ट्रीट लाइट, कैदी वार्ड व बैरक होंगे दुरुस्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही