Search

साहिबगंज : जिले में 33 केंद्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 4 मार्च को बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर परीक्षा का संचालन करेंगे. जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 33 केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 11 केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में कुल 12502 एवं इंटर में कुल 7519 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में बेंच व डेस्क की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, पेयजल व लाइट की व्यवस्था समेत अन्य जानकारी लेकर व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा. बैठक में एसडीओ राहुलजी आनंद जी, डीएसपी राजेंद्र दुबे, डीएसई राजेश कुमार, सभी प्रखंडों के बीडीओ, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और परीक्षा केंद्र अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी तथा 5 अप्रैल तक चलेगी. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571691&action=edit">

यह भी पढ़ें : गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp