Search

साहिबगंज : लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो: डालसा

Sahibganj: प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश सह डालसा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 13 मई को व्यवहार न्यायालय व अनुमंडल व्यवहार न्यायालय राजमहल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उद्घाटन डालसा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीप्रकाश दुबे, डीसी राम निवास यादव, जिला न्यायाधीश प्रथम, धीरज कुमार, जिला न्यायाधीश-3 बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ मनीष तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो इसका प्रयास करें. डीसी ने कहा कि लोक अदालत के आयोजन से लोगों को काफी लाभ मिलता है. संचालनकर्ता वरीय सिविल जज धर्मेंद कुमार ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 500 से अधिक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन करना है. मौके पर दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, शेखर कुमार, आलोक सिंह, ज्योति कुमारी, विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635942&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : मुख्यमंत्री 19 मई को बाटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp